फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में चाचा-भतीजा होंगे आमने-सामने

Wed, 11 Dec 2013 09:02 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़। नीरज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को मनाने की खूब कोशिश की लेकिन दोनों में कोई भी टस से मस नहीं हुआ। अब चाचा भतीजा आमने-सामने है।
विज्ञापन


जिला परिषद के पूर्व सदस्य धर्मेंद्र सिंह गांव दड़वा के सरपंच पद के उम्मीदवार हैं। उनके चाचा कुलवंत सिंह भी इसी गांव से सरपंच के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कुलवंत सिंह का कहना है कि भतीजे ने वादा तोड़ा है।

वहीं, धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने चाचा को पूरा मनाया, लेकिन वे नहीं माने। अब चुनाव ही रास्ता है। कुलवंत सिंह की पत्नी पहले इस गांव की सरपंच रह चुकी हैं। धर्मेंद्र सिंह की पत्नी फिलहाल जिला परिषद की सदस्य हैं। धर्मेंद्र के पिता जसवंत सिंह इसी गांव से पंचायत समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


गांव से सरपंच के आठ और पंच के 57  उम्मीदवार मैदान में हैं। गांव में 6400 मतदाता हैं। गांव की 12 हजार से भी अधिक आबादी है। निवर्तमान सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी भी मैदान में हैं। वे अपनी उपलब्धियां गिनाकर वोट मांग रहे हैं। हरीश चंद्र शर्मा, डॉ महमूद गजनवी, बलजीत सिंह सिद्धू, सतिंदर राय, सूरज भान भी अपनी दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कैंबवाला में भी प्रचार जोर पकड़ा
कैंबवाला महिला आरक्षित पंचायत है। यहां से सरपंच के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। सुरिंद्रर कौर, नीता रानी और सोमा देवी। इस गांव में सुबह महिलाएं प्रचार में भाग ले रही हैं तो शाम को पुरुष मोर्चा संभाल रहे हैं। घर-घर जाकर तीनों ही उम्मीदवारों ने वोट मांगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें