फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः रॉक गार्डन में सहेजी जाएंगी नेकचंद की यादें

Thu, 22 Oct 2015 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया को पत्थरों की खूबसूरत दुनिया देने वाले नेकचंद की यादों को सहेजने की तैयारी चंडीगढ़ प्रशासन कर रहा है। प्रशासन नेकचंद की रचनाओं की खास गैलरी बनाने की सोच रहा है।
विज्ञापन


यूटी टूरिज्म विभाग दिसंबर में नेक चंद का जन्मदिवस मनाने की तैयारियां कर रहा है। जानकारी के अनुसार रॉक गार्डन में वर्षों तक टूटे सामान को नई पहचान देने वाले नेक चंद के कमरे को मिनी गैलरी के तौर पर डेवलप किया जाएगा।

अधिकारी नेक चंद की साइकिल, रेडियो, पेंटिंग के अलावा उन्हें देश विदेश में मिले अवॉर्ड्स को गैलरी में रखेंगे। गैलरी तैयार करने की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग विभाग किसी प्राइवेट कंपनी को दे सकता है।
विज्ञापन


नेक चंद के कमरे में ही प्रशासन उनका एक बुत भी तैयार कराएगा। टूरिज्म विभाग के चेयरमैन अनुराग अग्रवाल ने बताया कि नेक चंद के जन्मदिवस पर ट्राइसिटी के बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। अग्रवाल ने बताया कि रॉक गार्डन के तीसरे फेज में म्यूजियम को तैयार करने की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें