फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना सोहाना इलाके में पड़ोसी ने डेढ़ साल की बच्ची को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे दबोच लिया है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार रात का है। आरोपी हरदीप सिंह की इलाके में नाई की दुकान है। वारदात से ठीक पहले वह बच्ची के घर गया। उस समय बच्ची की मां खाना पका रही थी। इसी बीच वह बच्ची को लेकर अपने घर चला गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। इस बीच आरोपी उसे धक्का देकर भाग निकला। वहीं, बच्ची की हालत खराब हो गई। उसके गले पर निशान भी थे। लग रहा था आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश की है। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी की पत्नी उसे लॉकडाउन में छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें