फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक व्यू बंद हो गया.... तो फिर किसके लिए मंगाई गई ड्राट बियर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन में सिटको के होटल लेक व्यू को भी बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद 1.15 लाख की ड्राट बीयर का ऑर्डर देकर होटल में बीयर मंगाई गई। लगातार होटल बंद रहने के कारण सप्लाई नहीं होने के कारण यह बीयर एक्सपायर हो गई। अब संबंधित अधिकारियों का कहना है कि बीयर कंपनी से एक्सपायर हुई बीयर को रिप्लेस करने के लिए बात की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान लगे कर्फ्यू में सिटको के सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद कर दिए गए थे। लेक व्यू होटल को भी बंद कर दिया गया था। होटल बंद होने के बाद भी लेक व्यू में ड्राट बीयर के 25 कैन का ऑर्डर दे दिया गया। तीन महीने तक लगातार होटल बंद रहने के कारण बीयर की सप्लाई नहीं हो पाई, जिसके कारण अब एक लाख रुपये से अधिक की बीयर एक्सपायर हो चुकी है। हालांकि अब सिटको प्रबंधन इस पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि प्रबंधन ने एक्सपायर हुई बीयर को लेकर एक कमेटी बनाई है, जो लॉकडाउन में खराब हुए सामान की लिस्ट तैयार कर प्रबंधन को सौंपेगी, जिसमें एक्सपायर हुई बीयर को भी शामिल किया जाएगा।
इंस्टॉल होने के तीन दिन में करनी होती है सर्व
ड्राट बीयर अन्य बोतल बंद बीयर के मुकाबले बेहतर बताई जाती है। जिस दिन इसको इंस्टॉल किया जाता है उसके तीन दिनों तक ही इसे सर्व किया जा सकता है। चौथे दिन यह खराब हो जाती है। इसकी खास बात यह होती है कि यह आंशिक निर्जीवीकरण (पॉश्च्युराइजेशन) से मुक्त होती है।
विज्ञापन

कोट
मेरे कार्यकाल में बीयर ऑर्डर नहीं की गई थी। मैंने अभी दो महीने पहले ही लेक व्यू का चार्ज लिया है। एक्सपायर हुई बीयर के रिप्लेसमेंट के लिए बीयर कंपनी से बात की जा रही है।
विज्ञापन

-संदीप कपूर, इंचार्ज, लेक व्यू होटल, सिटको
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें