फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक नदी में आ गई बाढ़, आफत में पड़ी 14 लोगों की जान, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Tue, 01 Oct 2019 12:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
एनडीआरएफ ने सभी लोगों को बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घग्गर नदी में सोमवार को चार परिवारों के चौदह लोगों की जान खतरे में पड़ गई। सभी लोगों की जान पर उस समय बन आई, जब घग्गर नदी में अचानक तेज बहाव आ गया। दो लोग पानी के बीचोंबीच फंस गए और करीब अन्य बारह लोग मिट्टी के छोटे टीले पर खड़े रहने को मजबूर हुए, क्योंकि उनके आगे और पीछे की तरफ पानी तेज बहाव से बहता रहा। 

विज्ञापन


सभी लोग घग्गर के बीच मदद को चीख पुकारने लगे। पास के रोड से आवाजाही कर रहे वाहन चालकों और आमजन ने उनकी जान खतरे में देख तुरंत पीसीआर को सूचना दी। फिर पुलिस ने लोगों को रेस्क्यू करने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) को सूचना दी। कुछ ही देर में एनडीआरएफ की टीम के फाइटर मौके पर पहुंचे और फिर बीच घग्गर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुट गए। 

विज्ञापन

पुलिस और एनडीआरएफ ने बचाव कार्य के लिए लंबी रस्सी का इस्तेमाल करने सहित अन्य सुरक्षा उपाय किए। लोगों को रेस्क्यू करने के इस पूरे बचाव कार्य में तीन घंटे का समय लगा। एनडीआरएफ ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। सुरक्षित निकाले गए लोग मूलरूप से झारखंड एवं फिलहाल पंचकूला के सेक्टर-20 के समीप की झुग्गियों के रहने वाले हैं। 

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दोपहर करीब डेढ़ बजे घग्गर नदी में लकड़ी इकट्ठा करने उतरे थे। लेकिन करीब दो बजे नदी का बहाव अचानक तेज हो गया और वे सभी बीच में फंसे रह गए। मौके पर थाना चंडीमंदिर एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। साथ ही अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान आमजन की भी मौके पर भीड़ जुट गई।

बारिश में घग्गर से दूर रहने को चेताया 
ऐसा नहीं है कि पहली बार घग्गर में कोई जानी नुकसान होते होते बचा हो। बल्कि इससे पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके बच्चे हों या बड़े, बारिश के दिनों में नदी के तेज बहाव के बीच नहाते हुए और अन्य जरूरतों को पूरा करने घग्गर में उतरते दिखे हैं। जबकि प्रशासन की तरफ से भी कई बार बारिश के समय घग्गर के तटीय क्षेत्र के समीप जाने पर मनाही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें