हिसार में बोरवेल में फंसे बच्चे का रेस्क्यू सफल
- फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र के हलदाहेड़ी गांव में 21 जुलाई 2006 को प्रिंस 50 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। तब उसे बचाने के लिए चलाए गए अभियान में जिला प्रशासन ने सेना की मदद ली थी। करीब तीन दिनों तक चले अभियान के बाद बालक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था। आज प्रिंस 18 वर्ष का हो चुका है। प्रिंस की तरह नदीम के लिए दुआएं काम आईं और लगातार तीन दिन तक चले अभियान के बाद उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
1. प्रिंस - 23 जुलाई 2006
अपने जन्मदिन के दिन कुरुक्षेत्र के हलदाहेड़ी गांव का पांच साल का प्रिंस अपने घर के पास खुले 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। 40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल निकाला गया।
2. माही - 20 जून 2012
गुड़गांव में 68 फीट गहरे बोरवेल में चार साल की माही गिर गई। 86 घंटे के बाद उसे निकाला गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
3. नदीम- 19 मार्च, 2019
गांव बालसमंद से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित ढाणी में 60 फुट गहरे बोरवेल में मासूम बच्चा नदीम गिरा। 22 मार्च को 48 घंटे के बाद उसे सकुशल निकाला गया