फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayab cabinet 2.0: मनोहर लाल के करीबी राजेश नागर को मिला मंत्री पद, दूसरी बार बने हैं विधायक

Thu, 17 Oct 2024 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजेश नागर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल और नायब सिंह सैनी के करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2014 में पहली बार भाजपा से चुनाव लड़े थे लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर से हार गए थे। वर्ष 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बने।
विज्ञापन
राजेश नागर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की नायब सैनी सरकार में तिगांव के विधायक राजेश नागर भी शामिल हैं। मूल रूप से तिगांव के रहने वाले नागर वर्तमान में भतौला में रहते हैं। राजेश नागर गुर्जर समाज से आते हैं। जिले की सबसे बड़ी तिगांव विधानसभा में गुर्जर जाति के बड़ी संख्या में मतदाता है। इसके चलते उन्हें यहां से भाजपा ने 2019 में टिकट दिया।
विज्ञापन


2019 में विधायक राजेश नागर ने कांग्रेस के ललित नागर को 33841 वोटों के अंतर से हराया था। इनका कारोबार बिल्डर और डेवलपर का है। नागर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल और नायब सिंह सैनी के करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2014 में पहली बार भाजपा से चुनाव लड़े थे लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर से हार गए थे। वर्ष 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बने। 2024 में दोबारा से पार्टी ने इनपर भरोसा जताया। राजेश नागर को चुनाव में कुल 94229 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी ललित नागर को 37401 मतों से शिकस्त दी और दूसरी बार लगातार विधायक बने। 

विधायक के कार्य

विधायक को पिछले पांच वर्ष में 15 करोड़ रुपये के करीब राशि मिली। इस राशि से गांव के रास्ते, तालाब का सुंदरीकरण, चौपाल सहित अन्य की मरम्मत कराई। इसके अलावा विधायक को 50-50 लाख की स्वेगी योजना के तहत चार किस्तें मिली थी। इनसे विकास कार्य कराए गए। बिजली सब स्टेशन, मंझावली पुल का निर्माण जल्द पूरा करने, तालाबों का सुंदरीकरण करने, महावतपुर में यमुना नदी पर पुल बनाने का कार्य किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें