फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र स्पेशलः आम हो या खास, नहीं मिलेगा कोई VIP पास

Mon, 12 Oct 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अबकी बार वीवीआईपी और आम लोग एक साथ लाइन में लगकर माता मनसा देवी के दर्शन लाभ लेंगे। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा इस बार वीवीआईपी पास जारी नहीं किए जाएंगे। मनसा देवी परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाने वाले मनसा सरोवर और काउंटिंग हॉल तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुंडन घाट का काम सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा। नवरात्र मेले के लिए इस बार माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड उत्तर भारत से मां मनसा देवी के चरणों में शीश नवाने के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए खास प्रबंध कर रहा है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 13 अक्तूबर को मनसा सरोवर और मुंडन घाट का उद्घाटन करेंगे। मनसा सरोवर व मुंडन घाट का निर्माण कार्य बीते चार साल से लटका हुआ था, जिसे मात्र चार महीने में पूरा कर लिया गया है। मुंडन घाट में अब एक साथ 10 बच्चों का मुंडन हो सकेगा और मनसा सरोवर में बच्चों के नहाने का प्रबंध होगा।
विज्ञापन


इसके पास ही महिलाओं और पुरुषों के लिए भी अलग-अलग शौचालय बना दिए गए हैं। मनसा देवी मंदिर में चढ़ावा गिनने के लिए अलग से काउंटिंग हॉल बनाया गया है। इसके अलावा मां के आभूषणों व चढ़ावे के तौर पर आने वाले आभूषणों के लिए भी स्ट्रांग रूम बना दिया गया है ताकि उनकी हिफाजत हो सके।

श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल ने कहा कि नवरात्र मेले में इस बार पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मेले में उत्तरी भारत से लाखों की तादाद में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किया जा रहा है।

नवरात्र में हर दिन जागरण व भजन संध्या
श्री माता मनसा देवी मंदिर बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि नवरात्र में हर दिन जागरण, भक्ति संगीत और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि मां के जगराते भी होंगे। इस बार सिद्धार्थ मोहन विशेष रूप से प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें