मनसा देवी के श्रद्धालुओं को इस बार नवरात्र में बेहद खास सुविधा मिलने जा रही है। 13 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक चलने वाले नवरात्र के श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ये खास व्यवस्था है।
मंदिर की धर्मशाला को अपग्रेड करने के साथ ही मंदिर परिसर में खाली स्थान पर टेंट लगाकर श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम किया गया है। नवरात्र के दौरान सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
बिजली के लिए एक अलग से कनेक्शन लिया गया है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीसी ने बिजली निगम के अधिकारियों को 24 घंटे बिजली सप्लाई करने को कहा है। अभी मनसा देवी में तीन फेज की सप्लाई है। मेले को देखते हुए एडिशनल एक और फेज की सप्लाई दी गई है।