फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के 'ठहाकों' पर कैप्टन लेंगे कानूनी सलाह, सिद्धू बोले- बॉस हमेशा सही होता है

Wed, 22 Mar 2017 10:10 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सिद्धू और कैप्टन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री बने नवजोत सिंह सिद्धू के सुर बदलने लगे हैं। वह किसी भी सूरत में 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने को तैयार नहीं है। ताजा बयान आज है, जब एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सिद्धू ने कहा कि, मैं सातो दिन सुबह से शाम 6 बजे तक लगातार काम करता हूं। लेकिन 6 बजे के बाद क्या काम करता हूं, इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। सिद्धू के इन आक्रामक तेवर से साफ नजर आता है कि वह कपिल शर्मा शो में ठहाके लगाना छोड़ने वाले नही हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि इसे लेकर वह कानूनी सलाह लेंगे। अमरिंदर सिंह का कहना है कि सिद्धू को टीवी शो में काम करना चाहिए या नहीं इस पर वह एडवोकेट जनरल की राय मांगेंगे। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि संविधान की इस बारे में क्या राय है। हम अपने वकील से पूछेंगे कि मंत्री रहकर क्या कोई अलग से काम कर सकता है, जो वो करना चाहता हो। 

अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से कानून पर निर्भर करता है और वो नहीं जानते कि ये हितों का टकराव है या नहीं। उन्होंने कहा है कि वो पहले वकील से राय लेंगे तभी उसके बाद सिंद्धू से बात करेंगे।
विज्ञापन

पहले भी दिखा चुके हैं आक्रामक तेवर

Navjot singh sidhu - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए नवजोत सिद्धू ने पदभार संभालते ही आक्रामक तेवर दिखाए थे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि वे टीवी नहीं छोड़ेंगे। वे कॉमेडी करना नहीं छोड़ सकते, वो तो उनकी असली जिंदगी है।

पंजाब कैबिनेट में बतौर मंत्री अपना कार्यभार संभालने के बाद बीते शुक्रवार को सिद्धू ने कहा कि मैं टीवी में काम करता रहूंगा। कपिल के शो की शूटिंग करता रहूंगा। वैसे भी जब जनता को सिद्धू के टीवी करने से ऐतराज नहीं तो बाकी लोगों को क्यों है? सिद्धू ने कहा कि अगर लोगों को उनके टीवी पर काम करने से परेशानी होती तो वे उन्हें यहां नहीं बिठाते।

सिद्धू ने कहा कि मैं अपने सभी काम बैलेंस करुंगा। ऑफिस में बैठकर भी लोगों की सेवा करुंगा और टीवी पर भी उन्हें हसाऊंगा। शाम की फ्लाइट से मुंबई जाउंगा। शूटिंग करूंगा और फिर रात की 3 बजे की फ्लाइट से पंजाब वापिस आ जाउंगा। यहां आते ही ऑफिस में मिलूंगा और लोगों की समस्याएं दूर करुंगा। थोड़ा सी मुश्किल होगी शुरु में, पर मैं अपना हर फर्ज निभाऊंगा।
विज्ञापन

मंत्री बने सिद्धू को रास नहीं आया कैप्टन का दिया महकमा

नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
उधर, सरकार बने अभी ज्यादा दिन भी नहीं हुए हैं कि सिद्घू ने कैप्टन के सामने एक बड़ी मांग रख दी है। बीजेपी छोड़ कांग्रेस में का दामन पकड़ने वाले नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब सरकार में जगह तो मिली है। लेकिन सिर्फ स्थानीय निकाय मंत्री बनाना नवजोत सिंह सिद्धू को पसंद नहीं आया है।

सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से स्थानीय निकाय के साथ-साथ हाउसिंग एवं शहरी विकास विभाग की भी मांग की है। सिद्धू ने जाब के स्थानीय निकाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह से  से अनुरोध किया है कि दोनों महकमों को इकट्ठा कर दिया जाए। 

उन्होंने कहा, सेंटर में ये महकमा एक ही है लेकिन राज्यों में बांट दिए गए हैं। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उनके इस सुझाव पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विचार करने का भरोसा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें