क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आखिरकार कांग्रेस की सदस्यता 14 जनवरी को ले लेंगे। इस संबंध में वीरवार को सिद्धू कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों के बीच करीब आधा घंटे बातचीत हुई।
विज्ञापन
सिद्धू के कांग्रेस की सदस्यता न लेने के कारण ही पार्टी अभी तक अमृतसर ईस्ट से उन्हें उम्मीदवार घोषित नहीं कर सकी है। कांग्रेस ने पहले तय कर दिया है कि एक परिवार से एक ही टिकट मिलेगा।
लिहाजा भाजपा से अमृतसर ईस्ट से विधायक रहीं सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने खुद न लड़ने का फैसला लिया है। नवजोत कौर ने काफी पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी।