फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू ने थामा कांग्रेस का दामन, अमृतसर ईस्ट से लड़ सकते हैं चुनाव

Sun, 15 Jan 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू ने थामा कांग्रेस का दामन
विज्ञापन
आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस का दामन थाम ही लिया। रविवार सुबह राहुल गांधी की मौजूदगी में वे कांग्रेस में शामिल हो गए। आज सुबह नवजोत सिद्धू राहुल गांधी से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे और वहां पर उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली।
विज्ञापन


सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पहले ही कांग्रेस का हाथ थाम चुकी हैं। ऐसे में नवजोत सिद्धू का साथ भी कांग्रेस को मिलने से पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल होने के आसार बने हुए हैं।

खासकर कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए वे बड़ी चुनौती हैं। क्योंकि सुनने में आ रहा है कि अगर कांग्रेस पंजाब में विधानसभा चुनाव जीती तो पार्टी आलाकमान कैप्टन को साइड करके सिद्धू को मुख्यमंत्री पद दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर ईस्ट से पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं

नवजोत सिद्धू ने थामा कांग्रेस का दामन
चूंकि सिद्धू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है तो अब कहा जा रहा है कि वे अमृतसर ईस्ट से पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं बता दें कि कांग्रेस ने पहले तय कर दिया ​था कि एक परिवार से एक ही टिकट मिलेगा। लिहाजा उसके बाद भाजपा से अमृतसर ईस्ट से विधायक रहीं सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने खुद चुनाव न लड़ने का फैसला लिया।

गौरतलब है कि काफी दिनों से नवजोत सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की बात चल रही थी। पहले सिद्धू को 9 जनवरी को कांग्रेस में शामिल होना था, लेकिन किन्हीं वजहों से यह टल गया था। वीरवार को भी सिद्धू राहुल गांधी से मिलने के लिए पहुंचे थे, जहां दोनों के बीच करीब आधा घंटा बातचीत हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें