फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन से विवाद के बीच नवजोत सिद्धू का शायराना मिजाज, ट्वीट में दिखा आक्रामक अंदाज, लिखा...

Thu, 30 May 2019 11:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह से विवाद के बीच नवजोत सिद्धू इन दिनों शायराना मिजाज में हैं और ट्वीट में उनका आक्रामक अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से पंजाब के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री व स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने खुलकर सिद्धू के बयान की मुखालफत की। उसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू भी सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में तंज कस रहे हैं। फिलहाल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद सिद्धू किसी भी तरीके का राजनीतिक बयान नहीं दे रहे हैं। वह मीडिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में ट्वीट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

सिद्धू ने ट्वीट में लिखा..

नवजोत सिंह सिद्धू लगातार ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में भी सिद्धू ने लिखा, हमें मुजरिम ना यूं समझना, बड़ा अफसोस होता है, महाबदौलत के अदब से हम यहां तशरीफ़ लाए हैं, पलट देते हैं मौजे तूफ़ान अपनी जुर्रत से, हमने आंधियों में भी चिराग अक्सर जलाए हैं।

बता दें, सोशल मीडिया पर लोग सिद्धू के इस ट्वीट को लेकिर अपने-अपने तरीके से कयास लगा रहे हैं। जानकारों की मानें तो इस शायरी के जरिये मुजरिम के तौर सिद्धू खुद को पेश कर रहे हैं और कैप्टन अमरिंदर पर निशाना साधते हुए केंद्रीय कमान से अच्छे संपर्क की ओर इशारा कर रहे हैं।

कैप्टन अमरिंदर, सिद्धू के खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर हैं और वे सिद्धू के विभाग बदलने के पक्ष में है।
 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें