कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिद्धू ने बेहद अहम जानकारी दी है और एक बार फिर ट्वीट करके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा तंज कसा। दरअसल, नवजोत सिद्धू और कैप्टन के बीच इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा। सिद्धू लगातार ट्वीट करके जुबानी हमले कर रहे थे। इस बीच प्रेस कांफ्रेंस करते हुए फेसबुक पर लाइव होकर उन्होंने मामले में अपना पक्ष रखा, लेकिन कैप्टन की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई।
इसलिए सिद्धू ने फिर से ट्वीट करके अपनी बात रखी है। सिद्धू ने ट्वीट किया कि उन्हें यह फिक्र है हरदम नई तर्जे जफ़ा (बेवफ़ाई) क्या है, हमें भी शौक है कि देखें सितम की इंतहा क्या है, गुनाहगारो में शामिल हैं गुनाहों से नहीं है वाकिफ, सितम करते हैं वो, खुदा जाने खता क्या है|इन शब्दों से साफ बयां होता है कि सिद्धू अपनी गलती जानना चाहते हैं। फेसबुक पर लाइव प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने यही कहा था कि उंगली तो उठाई जा रही है, लेकिन गलती क्या है, वो तो बता दें।