फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के निशाने पर केजरीवाल: पिछले साल का वीडियो ट्वीट कर पूछा- अब बेअदबी मामले में कार्रवाई करने से कौन रोक रहा

Fri, 25 Mar 2022 12:44 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़

सार

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी वीडियो क्लिप साझा की। उन्होंने भी अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि अब आपको कौन रोक रहा है?
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल का एक पुराना वीडियो ट्वीट कर लिखा कि 2015 की बेअदबी मामले शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से उनकी पार्टी की सरकार को कौन रोक रहा है?

विज्ञापन


सिद्धू ने पिछले साल का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि बरगाड़ी कांड को लेकर पूरे पंजाब की जनता बहुत नाराज है। इस कांड के मास्टरमाइंड को आज तक कोई सजा नहीं हुई है। मास्टरमाइंड कौन है? यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है। कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट है। चन्नी साहब उस रिपोर्ट को उठाकर देख लें, उसमें नाम लिखे हैं। 24 घंटे के अंदर उन पर कार्रवाई हो सकती है, उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। पूरे पंजाब की आत्मा को शांति मिलेगी। अब सिद्धू ने पूछा कि आप को कौन रोक रहा है?

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी वीडियो क्लिप साझा की। उन्होंने भी अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि अब आपको कौन रोक रहा है?
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह 2015 के बहिबल कलां बेअदबी मामला और कोटकपूरा पुलिस फायरिंग की घटनाओं की जांच कर रहे एक विशेष जांच दल का हिस्सा थे। उन्होंने पिछले साल आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। मौजूदा समय में वह अमृतसर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

2015 में फरीदकोट में बेअदबी और उसके बाद कोटकपूरा में पुलिस फायरिंग की घटनाएं हुईं थीं। उस समय पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन की सरकार थी। इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया और समय-समय पर निशाना भी साधा। अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है तो कांग्रेस के नेताओं ने आप को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें