फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के रास्ते पर सियासत नहीं, पाकिस्तान से बातचीत करे सरकार: सिद्धू

Sun, 26 Aug 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन
करतारपुर साहिब के लिए रास्ता संगत की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हैं और भारत सरकार को संगत की भावनाओं का सत्कार करते हुए रास्ते के लिये पाकिस्तान की सरकार से बातचीत करनी चाहिए।
विज्ञापन


ये कहना है पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का। पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में वहां के सेना प्रमुख के साथी डाली गई जफ्फी के बाद चर्चा में आये पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को डेरा बाबा नानक की भारत-पाक सीमा पर पहुंचे।

यहां वह बीएसएफ के अधिकारियों से मिले। सिद्धू ने डेरा बाबा नानक बार्डर के पास दर्शन स्थल पर दूरबीन के जरिये पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन किये और सरबत के भले के लिए अरदास की। सिद्धू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अरदास में बहुत ताकत होती है। अरदास सच्चे मन से की जाये तो  कभी व्यर्थ नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता संगत की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है

नवजोत सिद्धू
सिद्धू ने कहा कि करतारपुर साहिब के लिए रास्ता संगत की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है और भारत सरकार को भी चाहिए कि वह भी संगत की भावनाओं का सत्कार करते हुये करतारपुर साहिब के रास्ते के लिये पाकिस्तान की सरकार से बातचीत करे।

सिद्धू ने पाकिस्तान के नए प्रधान मंत्री इमरान खान और फौज के मुखी की के रास्ते संबंधी सकारात्मक रवैये की प्रशंसा करते हुये कहा कि अब भारत सरकार को भी चाहिए की इस मसले को लेकर वहां सरकार से बातचीत करे। उन्होंने कहा दोनों देशों की सहमति से ही इस मसले का हल निकल सकता है।

सिद्धू ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को इस मुद्दे पर सियासी रोटियां नही सेकनी चाहिये।सिद्धू ने अपील करते हुए कहा कि गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के रास्ते के लिये सियासत न की जाए बल्कि सामूहिक तौर पर खुले दर्शन  के लिये रास्ते को लेकर अरदास की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें