फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छा गए गुरु! गूगल पर कैप्टन से ज्यादा सिद्धू ‘ट्रेंडी’, ट्विटर पर पंजाब चुनाव

Wed, 15 Feb 2017 06:09 PM IST
शिवानी अजय अरोड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू का ग्राफ
विज्ञापन
पंजाब में चुनाव की घोषणा होते ही सर्च इंजन पर नेताओं की सर्चिंग शुरू हो गई है। इस समय गूगल पर नवजोत सिद्धू छाए हुए हैं। गूगल पर इस समय पूर्व सांसद और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इसमें वह पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहीं आगे हैं।
विज्ञापन


इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि एक जनवरी को 59 लोगों ने सिद्धू और मात्र दो लोगों ने कैप्टन को सर्च किया। दो दिन पहले यानी बुधवार को सिद्धू की पत्नी ने उनके अमृतसर ईस्ट विस चुनाव लड़ने की घोषणा की थी हालांकि सिद्धू कब कांग्रेस में शामिल होंगे, यह खुलासा नहीं किया गया।

गूगल ट्रेंड्स की मानें तो सिद्धू अक्तूबर, 2016 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए नेताओं में शामिल हैं। 23 अक्तूबर को सिद्धू को 100 लोगों ने सर्च किया जबकि कैप्टन के बारे में तीन लोगों ने जानकारी ली।
विज्ञापन


यह वह समय था जब सिद्धू द्वारा अपनी पार्टी बनाने और अन्य दलों के साथ गठबंधन की चर्चा जोरों पर थी। इसके बाद नया साल शुरू होते ही सर्च इंजन पर फिर से सिद्धू ने दस्तक दी है। कैप्टन का सर्च ग्राफ जस का तस बना हुआ है लेकिन सिद्धू के बारे में लोग लगातार अपडेट ले रहे हैं।
विज्ञापन

ट्विटर पर पंजाब के चुनाव ट्रेंड में हैं

पंजाब विधानसभा चुनाव
चुनाव आते ही राजनीतिक दल सोशल मीडिया में भी एक्टिव हो गए हैं। वीरवार को आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल के कई टापिक पूरे दिन ट्विटर पर ट्रेंड करते रहे।

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब आप दे नाल, आप वर्सेज पेड मीडिया और आप पंजाब ट्रेड मेनीफिस्टो ने ट्रेंड किया। अकाली दल की ओर से अकाली विद पंजाब के टापिक ने ट्रेंड किया।

इस टापिक को लेकर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी ट्विट किया। कांग्रेस की ओर से कांग्रेस फार प्रोग्रेस ने ट्रेंड किया। इसमें कांग्रेसियों ने बताया कि कांग्रेस की सरकार में राज्य और देश ने कितना ग्रोथ किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें