फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के 'दंगल' में कैप्टन पर भारी पड़ रहे नवजोत सिद्धू, देखिए

Thu, 02 Feb 2017 03:20 PM IST
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजो​त सिद्ध् पर दिया बयान
विज्ञापन
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सीएम पद के दावेदार कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बहुत भारी पड़ रहे है। गूगल ट्रैंडिंग के आंकड़ों के अनुसार 15 जनवरी को सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से गूगल सर्च इंजन पर उनका ग्राफ ऐसा उछला कि कैप्टन और सुखबीर बादल बहुत पीछे छूट गए, जो आज तक भी पीछे ही बने हुए हैं।
विज्ञापन


अगर आंकड़ों की बात की जाए तो बुधवार को भी सिद्धू गूगल सर्च में कैप्टन और पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से काफी आगे रहे। 100 के स्केल पर सिद्धू को 49 लोगों ने जबकि कैप्टन और सुखबीर को महज 18 और 15 लोगों ने सर्च किया। ट्विटर और फेसबुक पर भी सिद्धू छाए हुए हैं।

जनता से खास कनेक्‍शन
सिद्धू के हमेशा ट्रैंड में बने रहने और लोकप्रिय होने का एक खास कारण है उनका जनता से जबरदस्त कनेक्‍शन। अपने खास स्‍टायल और बातचीत के अंदाज के चलते वह लोगों से सहजता से जुड़ जाते हैं। दूसरी तरफ पंजाब में कांग्रेस के प्रमुख चेहरे कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की आलोचना महाराजा छवि की वजह से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं

सिद्धू का नाम लिए बिना पीएम का हमला
यहां एक बात देखने वाली है कि नवजोत सिंह सिद्धू का फेसबुक पर कोई भी ऑफिशियल अकाउंट नहीं है। ट्विटर पर उन्हें करीब 2 लाख 80 हजार लोग फॉलो करते हैं। फिर भी वह टॉप ट्रैंडिंग में बने रहते हैं। इसके विपरीत कैप्टन अमरिंदर सिंह को फेसबुक पर करीब 10 लाख 86 हजार और ट्विटर पर करीब 47 हजार 400 लोग फॉलो करते हैं।

सुखबीर सिंह बादल को फेसबुक पर करीब 25 लाख और ट्विटर पर करीब 4 लाख 35 हजार लोग फॉलो करते हैं। सुखबीर और कैप्टन दोनों सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं। कभी तस्वीरें, वीडियो तो कभी ग्राफिक्स के माध्यम से लोगों से जुड़ने का प्रयास करते रहते हैं, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू को सोशल मीडिया से कोई खास लगाव नहीं है। उनके ट्विटर अकाउंट को देखकर तो यही लगता है।

क्योंकि फेसबुक पर तो वह है नहीं और ट्विटर पर भी खास एक्टिव रहते नहीं, जबकि सीएम पद के दावेदार कैप्टन की बात की जाए तो औसतन हर 10 मिनट में उनके फेसबुक पेज को अपडेट किया जा रहा है। नए नए पोस्ट डाले जा रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू पहले तो सोशल मीडिया से बिल्कुल ही कटे हुए थे। 30 सितंबर के बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के बाद 15 जनवरी को पहला ट्वीट किया। सिद्धू ने बीते 16 दिनों में सिर्फ 20 ट्वीट ही किए हैं तो ऐसे में अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि सिद्धू को सोशल मीडिया से कितना प्रेम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें