पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने क्रिकेटर नवजोत सिद्धू के लिए पैंतरा चल दिया है। गौरतलब है कि पार्टी ने उनका नाम राज्यसभा के लिए भेज दिया है। सिद्धू का राज्यसभा के लिए चुना जाना लगभग तय है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति को आज जिन 7 लोगों की सूची सौंपी है, उसमें नवजोत सिद्धू का नाम शामिल है।
गौरतलब है कि राज्यसभा में 12 सदस्यों को मनोनीत करने की तैयारी है। जबकि इस समय सात रिक्तियां हैं। सोमवार से शुरू हो रहे संसद सत्र में राज्यसभा की रिक्तियों को संभवतः भर दिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सांसद व क्रिकेट कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा भाजपा सदस्य और गांधी परिवार के नाम से पहचाने जाने वाले सुब्रमण्यम स्वामी, मलयालम एक्टर सुरेश गोपी, पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता, ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम, अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव के नाम भी प्रस्तावित हैं।