फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी और उत्तराखंड में गरजेंगे पंजाब के दिग्गज, नवजोत सिद्धू भी करेंगे प्रचार

Wed, 08 Feb 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
यूपी और उत्तराखंड में गरजेंगे पंजाब के दिग्गज - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सूबे के दिग्गज दूसरे दो अहम राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं को पार्टी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है। इनमें हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिद्धू भी शामिल हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए मतदान 11 फरवरी को होना है। इसमें ज्यादातर पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिले हैं। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी कांग्रेस के स्टार कैंपेनर्स में से हैं। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी को होगा। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बुंदेलखंड के जिले शामिल हैं।

इसमें मनीष तिवारी के साथ-साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान और गिदड़बाहा से उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी कमान संभालेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के दो बड़े दिग्गजों को पार्टी तीसरे चरण में प्रयोग करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नेता करेंगे कांग्रेस के पक्ष में प्रचार

सिद्धू और कैप्टन - फोटो : File Photo
यूपी में तीसरे चरण के लिए मतदान 19 फरवरी को होना है। इसमें लखनऊ, कानपुर और इनके आसपास के जिलों में वोटिंग होगी। इस चरण के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू और मनीष तिवारी कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। 15 फरवरी को ही उत्तराखंड में भी मतदान होना है।

उत्तराखंड में भी कांग्रेस पंजाब के कई दिग्गजों को झोंकेगी। इनमें कैप्टन अमरिंदर, नवजोत सिद्धू, मनीष तिवारी, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के साथ-साथ अंबिका सोनी भी शामिल हैं।

भाजपा ने पंजाब के अपने किसी भी नेता को उत्तर प्रदेश या उत्तराखंड में स्टार प्रचारक नहीं बनाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें