फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के समर्थन में उतरीं पत्नी नवजोत कौर, सीएम अमरिंदर सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

Mon, 03 Dec 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत कौर सिद्धू - फोटो : ANI
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू के बयान के बाद पंजाब की राजनीति में मचे सियासी संग्राम पर सिद्धू की पत्नी ने बड़ा बयान दिया है। नवजोत कौर रविवार को अपने पति का बचाव करती नजर आईं। डॉ. सिद्धू ने कहा कि मेरे पति कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने पिता का दर्जा देते हैं। कैप्टन भी उनके परिवार को प्यार और सम्मान देते हैं। कैप्टन को इस बात का गर्व होना चाहिए कि उनका बेटा (नवजोत सिद्धू) लायक है।

विज्ञापन


पूर्वी विधान सभा के एक इलाके में विकास कार्यों का उद्घाटन करने आईं डॉ. सिद्धू ने कहा कि उनके पति के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। जब उन्होंने इस बाइट को सुना था तो वह भी सोच में पड़ गई थी। हालांकि जब उन्होंने पूरा बयान सुना, तो पता चला कि सिद्धू ने कैप्टन को अपने पिता का दर्जा दिया है। जब पिता कह दिया तो फिर इससे अधिक सम्मान क्या हो सकता है। हम संस्कारी हैं, हमारा पिता हमें थप्पड़ भी मार सकता है, रोक-टोक सकते हैं। कैप्टन निर्विवाद नेता हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू का इस्तीफा मांगने वाले मंत्री जब उनका पूरा बयान सुन लेंगे तो वह भी सच जान लेंगे।


डॉ. सिद्धू ने कहा कि अकाली दल इस बयान पर तड़का लगा रहा है। अकाली दल को गुरुद्वारों से नहीं गोलक से प्यार है। अकालियों को इस बात की जानकारी है कि सिद्धू के होते वह अब कभी सत्ता में नहीं आ सकते। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बिना बुलाए पाकिस्तान गई थीं। उन्होंने कहा कि कैप्टन को पिता का दर्जा देना पाप है तो यह मामला तूल पकड़ेगा, शेष आपके सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें