फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पाजी सूबे में कर रहे बैटिंग, अमृतसर ईस्ट की पिच पर डटीं परजाई

Wed, 01 Feb 2017 06:34 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
नवजोत कौर सिद्धू
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू प्रदेश भर में चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं, वहीं उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू अमृतसर ईस्ट में उनका गुणगान करने में बिजी हैं। ऐसे में अपना पुराना घर (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में आए सिद्धू के प्रचार की कमान उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू संभाल रही हैं। पंजाब की सियासत के धुरंधर रहे सिद्धू को नए घर में कितना मान सम्मान मिलता है, यह भविष्य की बात है।
विज्ञापन


फिलहाल उनकी पत्नी डॉ. सिद्धू ने उन्हें अमृतसर ईस्ट से जिताकर विधानसभा भेजने में दिन रात एक कर दिया है। डॉ. सिद्धू की कार्यकुशलता ही है कि पार्टी ने सिद्धू की ड्यूटी अन्य विधानसभा क्षेत्रों में लगा दी है। करीब 70 से 80 विधानसभा हलकों में कांग्रेस सिद्धू को प्रचार के लिए उतारने की तैयारी कर चुकी है। सिद्धू भी अपनी सीट पत्नी के हवाले कर पंजाब के दौरे के लिए निकल चुके हैं।

हालांकि रविवार को वे अपने हलके में ही थे और यहां के लोगों से मिलकर वोट की अपील भी की थी। सिद्धू के विधानसभा क्षेत्र के स्लम एरिया मोहन नगर में पहुंची डॉ. सिद्धू ने गाड़ी से उतरते ही कहा कि मामे ताए सारे मिला दो कोई रहना नहीं चाहिए। इसके साथ ही शुरू हो गई जनता की डिमांड। प्रशासनिक अनुभव हासिल कर चुकी डॉ. सिद्धू ने लोगों को समझाया कि पेंशन के लिए डीसी के चक्कर काटने से कुछ नहीं होगा। हम 20-20 लोगों को लेकर सुविधा केंद्र जाएंगे और पेंशन शुरू करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार के दौरान जागी डॉक्टरी

नवजोत कौर सिद्धू
प्रचार के दौरान एक व्यक्ति डॉ. सिद्धू को अपनी स्वास्थ्य समस्या बताने लगा तो नवजोत कौर ने उसकी सेहत की भी सुध ली। उस व्यक्ति ने अपना हाथ दिखाते हुए कहा कि झगड़े में छर्रे लग गए थे बाजू में दर्द होता है। इस पर डॉक्टर साहब ने उसे भी उचित सलाह दी।

सीएम पर सीधा हमला
डॉ. सिद्धू को मलाल है कि आठ साल से वे इस इलाके से निकलने वाली इरीगेशन कनाल के लिए बादल साहब से गुजारिश कर रही थी, उन्होंने इसका नक्शा भी पास करवाया लेकिन कनाल का कायाकल्प नहीं हुआ। अब इस कनाल की बुरी दशा है। उन्होंने सीधे तौर पर इसके लिए बादल को दोषी ठहराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें