कुछ दिन पहले पूर्व मेयर और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष पूनम शर्मा ने एक प्रेसवार्ता कर पार्टी से चंडीगढ़ से किसी महिला को टिकट देने की मांग की थी। उस दौरान उन्होंने नवजोत कौर का भी नाम लिया था। इससे पहले बीते 19 जनवरी को अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है तो वे चुनाव चंडीगढ़ या अमृतसर से लड़ेंगी। इसका मतलब साफ है कि वे पहले से ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं। पिछले तीन से चार दिन से उनका नाम भी उछाला जा रहा था।
आज तीनों शहर में हैं
कांग्रेस के तीनों दावेदार आज शहर में हैं। तीनों के ही शहर में कार्यक्रम में हैं। पवन कुमार बंसल का विकास नगर में कार्यक्रम है, जबकि मौलीजागरां में मनीष तिवारी अपनी बात रखेंगे। जबकि नवजोत कौर सिद्धू धनास में जनसभा को संबोधित करेंगी।
लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मुझे डॉ. नवजोत कौर सिद्धू से यह पहला आवेदन मिला है। जितने आवेदन मिलेंगे हाईकमान को भेजते जाएंगे। पार्टी हाई कमान को अंतिम निर्णय लेना है कि लोकसभा के चुनाव में चंडीगढ़ से पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा। - प्रदीप छाबड़ा, अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़।
कांग्रेस के जो भी सदस्य हैं, उन्हें आवेदन करने का अधिकार है। फैसला तो हाईकमान करेगी कि टिकट किसको मिलना है। - पवन बंसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़