फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नवजोत सिद्धू हफ्ते में दो दिन शूटिंग करेंगे, 5 दिन अमृतसर रहेंगे'

Thu, 09 Mar 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत कौर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पूर्व विधायक और पूर्व सांसद नवजोत सिंह की पत्नी डाक्टर नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली में है। वीरवार या शुक्रवार को वह अमृतसर लौट रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू सप्ताह में दो दिन (शनिवार व रविवार) शूटिंग करते हैं बाकी दिन दिल्ली में पार्टी का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक जो रिपोर्ट मिली है उसके आधार पर सिद्धू रिकार्ड तोड़ मत से विजयी होंगे। विजय पाने के बाद सप्ताह में दो दिन छोड़कर बाकी दिन वो अमृतसर में जनता की सेवा में होंगे। मैं उनके साथ मिलकर जनता के साथ किए हर वादे पूरा करने के लिए अमृतसर में ही रहूंगी। 

नवजोत कौर सिद्धू ने महिला दिवस पर बादल परिवार के लिए वाहेगुरु से अरदास करते हुए कहा कि उन्हें नेक रास्ते पर चलने का साहस दे। बादल परिवार को अब वाहेगुरु याद आया है। अब तक रब को भूले बादल परिवार को पता चल गया है कि तीन दिन बाद (11 मार्च) को पंजाब की सत्ता से पंजाब के लोग उन्हें हटाकर कांग्रेस को काबिज करने जा रहे हैं। ऐसे में पिछले दस सालों तक जो भी जाने-अंजाने में बादल परिवार व उनके खासमखास मंत्रियों के हाथों जो पाप हुए हैं, उन्हें मिटाने के लिए अब श्री वाहेगुरू जी की शरण के अतिरिक्त उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

'रब बादल परिवार को नेक रास्ते पर चलने का साहस दे'

नवजोत कौर सिद्धू - फोटो : File Photo
मैडम नवजोत कौर सिद्धू महिला दिवस पर बीबीकेडीएवी कालेज में हिस्सा लेने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में बादल परिवार पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने जो दस वर्ष में किया उसका हिसाब 11 मार्च को पंजाब की जनता उन्हें दे रही है।

बादल परिवार को इस बात का संकेत मिल गया है कि पंजाब में वह सत्ता में काबिज नही हो सकते। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में बादल एंड कंपनी को मिली विजय से बादल परिवार व उनके सहयोगी दल बहुत खुश है पर यह खुशी 11 मार्च को गम में बदल जाएगी। कांग्रेस सत्ता मेें लौट रही है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे और उनके दिशा निर्देश पर पंजाब में कांग्रेस पंजाब की खुशहाल व नशा मुक्त बनाने के लिए काम करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें