फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीकी नहीं पड़ेगी नेचर पार्क की सुंदरता

Wed, 25 Dec 2013 03:17 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-62 में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए नेचर पार्क की सुंदरता पर अब ग्रहण नहीं लगेगा। गमाडा मैनेजमेंट ने अब पार्क की सिक्योरिटी को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके तहत पार्क में जहां से भी ग्रिल एवं जाली चोरी हुई हैं। उस जगह नए सिरे से जाली व ग्रिल लगाई जा रही है। इसके अलावा पार्क में एंट्री के लिए नए गेटों का इंतजाम किया गया है।

गमाडा की टीम ने मंगलवार सुबह वाईपीएस स्कूल के पास बने पुल से ग्रिल लगाने काम शुरू किया। इस दौरान काम में जुटी टीम ने बताया कि करीब 15 से अधिक जगह से ग्रिल एवं जाली चोरी हो गई थी। जिसका फायदा उठाकर शरारती तत्व पार्क को नुकसान पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन


लावारिस पशु भी इन्हीं से होकर पार्क में घुस जाते थे। इसके बाद वे पार्क को नुकसान पहुंचाते थे। जैसे ही मामला सर्वे टीम के ध्यान में आय। उसके बाद मैनेजमेंट ने इस दिशा काम शुरू कर दिया है।

ग्रिल लगने से इस समस्या से गमाडा को सदा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। ग्रिल को कोई तोड़ न पाए। इसके लिए बैल्डिंग कर ग्रिल एवं जाली को मजबूत किया जा रहा है।

वाईपीएस स्कूल की साइड से पार्क में एंट्री के लिए नए गेट लगाए जा रहे हैं, गेट तीन जगह लगेंगे। इससे अब पार्क में वाहनों जाने पर पूरी तरह रोक होगी।

हर पौधे पर रहेगी अधिकारियों की नजर
गमाडा ने नेचर पार्क में जितने भी पौधे एवं फूल लगाए हैं। उनकी गिनती कराई है। पौधों की लोकेशन का रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार का नुकसान होने पर आसानी से पता लगाया जा सके।

पार्क की देखरेख कर रही कंपनी से भी इसका हिसाब किताब लिया जाएगा। पार्क की सुरक्षा में 24 घंटे सुरक्षा कर्मी भी तैनात हैं। अब पार्क के अंदर से लोग दो पहिया वाहन लेकर नहीं गुजर पाएंगे।
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्डों को उन पर कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। ऐसे में गमाडा लोगों पर कानूनी कार्रवाई तक कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें