फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही नेशनल युवा सोसाइटी-देवेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश तभी विश्व की आर्थिक महाशक्ति बन सकता है जब युवा नौकरी के पीछे बहने की बजाय रोजगार देने वाले बनें। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नेशनल युवा को-ऑपरेटिव सोसाइटी युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम कर रही है ।
विज्ञापन

शनिवार को सोसाइटी के राष्ट्रीय निदेशक देवेंद्र सिंह ने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में खुद का व्यवसाय शुरू करने को कहा। चंडीगढ़ क्लब में एक महत्वपूर्ण कार्यकारी बैठक में देवेंद्र सिंह ने कहा कि एक युवा सफल उद्यमी देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। हमारी सोसाइटी बहुत ही कम ब्याज पर युवाओं को ऋण देकर उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित कर रही है।
बैठक में संस्था के स्लोगन युवा सहकार, विकसित भारत का आधार को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए कई योजनाएं बनाई गईं। नवनियुक्त राष्ट्रीय निदेशक देवेंद्र सिंह ने भविष्य में एनवाईसीएस की योजनाओं को पंजाब और चंडीगढ़ में शुरू करने पर जोर दिया। बैठक में सोसाइटी की चंडीगढ़ शाखा के निदेशक सुखिंदर सिंह ग्रेवाल, विकास राणा, सत्यदेव गर्ग, सुनील गोयल, आशा रानी, एडवोकेट अशोक कुमार और शिलानाथ गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें