प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आगाज किया। इस मौके पर पीएम ने देश में युवाओं के महत्व को समझाया। महोत्सव के दौरान आज शाम 7 बजे टैगोर सभागार में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन होगा। 13, 14 और 15 जनवरी को हर दिन अलग थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
13 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर पंजाब के मशहूर सूफी गायक हंसराज हंस नाइट होगी। हरियाणा में मनाए जाने वाले त्योहार मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को लाफ्टर नाइट रखी गई है। इसी तरह 15 जनवरी को रफ्तार बैंड की प्रस्तुति होगी।
फूड फेस्टिवल में चख सकते हैं किसी भी प्रदेश का व्यंजन
महोत्सव में सरकार की तरफ से प्रदर्शनी का आयोजन होगा। टैगोर सभागार में लगने वाली प्रदर्शनी में गौरवशाली हरियाणा, डिजिटल हरियाणा, विकासशील हरियाणा और हरियाणा विरासत की थीम शामिल होगी। जाट कालेज के मैदान में युवाकीर्ति प्रदर्शनी के अलावा ग्रीन फूड फेस्टिवल होगा। ग्रीन फूड फेस्ट में देश के विभिन्न राज्यों की ओर से पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था रहेगी। दर्शक भी व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं, लेकिन उन्हें खरीदना होगा। जाट कालेज के मैदान में ही एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों को हैरतअंगेज कारनामे देखने को मिलेंगे।
रहेगी कैशलेस व्यवस्था
cashless
- फोटो : Demo Pic
रहेगी कैशलेस व्यवस्था
अधिकारियों की माने तो महोत्सव में पूरी तरह से कैशलेस व्यवस्था रहेगी। विभिन्न स्थानों पर लोगों को कैशलेस सिस्टम के प्रयोग की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। डिजी धन व डिजिटल इंडिया थीम पर लोगों को कैशलेस की जानकारी दी जाएगी।
15 से अधिक होटल और पर्यटन केंद्र बुक
विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों को ठहराने के लिए एमडीयू गर्ल्स, ब्वॉयज हॉस्टल, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के हॉस्टल, जाट कॉलेज, पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय और सुनारिया पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में व्यवस्था की गई है। शहर के 15 से अधिक होटल व तिलियार और मैना पर्यटन केंद्र को भी बुक किया गया है। सभी के खाने की व्यवस्था झज्जर रोड पर बनाए गए फूड कोर्ट में की गई है।