फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशवर्ष पर नेशनल सेमिनार, मोदी को जाएगा न्यौता

Sun, 21 Aug 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
guru govind singh - फोटो : demo
विज्ञापन
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व पर नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार की प्रधानगी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा जाएगा। यह फैसला सीएम प्रकाश सिंह बादल की प्रधानगी में पंजाब भवन में हुई बैठक में लिया गया। जिसमें प्रकाश पर्व संबंधी समागमों की तैयारी का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि विज्ञान भवन में होने वाले सेमिनार की अध्यक्षता के लिए मोदी की सहमति प्राप्त करने के लिए वह निजी तौर पर अर्ध सरकारी पत्र लिखेंगे। सेमिनार की तिथि मोदी की सुविधा अनुसार 15-30 नवंबर के बीच रखी जाएगी। उन्होंने दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान व सांसदों से कहा कि वे निजी तौर पर पीएम से मिल कर सेमिनार की अध्यक्षता करने की अपील करें। सीएम ने सांसदों, एसजीपीसी व डीएसजीएमसी के प्रतिनिधियों की एक कमेटी गठित की, जो समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

बादल ने श्री पटना साहिब में दस करोड़ से बनने वाले सौ कमरों के श्री गुरु गोबिंद सिंह जी भवन केनिर्माण को मंजूरी दी। ताकि तख्त श्री पटना साहिब में नत-मस्तक होने वाली संगतों को रहने की सुविधा दी जा सके। उन्होंने देश के तमाम विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन व दर्शन पर कराए जाने वाले सेमिनार के लिए पांच लाख रुपये मंजूर किए। इसके लिए पीयू पटियाला के वीसी डॉ. जसपाल सिंह को कन्वीनर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि समागम के दौरान छह विशेष ट्रेन चलेंगी, जिनमें दो दिल्ली और चार अमृतसर से चलेंगी। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वस्त्र और शस्त्र लेकर एक बस श्री आनंदपुर साहिब से श्री पटना साहिब जाएगी। पटना साहिब में प्रबंध यकीनी बनाने को दो अधिकारी तैनात किए जाएंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सुखदेव ढींढसा, बलविंदर भूंदड़, कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल व सोहन सिंह ठंडल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें