जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण 11 जुलाई को सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे तक जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाएगा।
यह जानकारी प्राधिकरण के सचिव और सीजेएम हेमराज मित्तल ने दी। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में बैंक, पानी, बिजली व टेलीफोन इत्यादि से संबंधित मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में लंबित मामलों के साथ-साथ नए मामलों को शामिल किया गया है।
उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपनी शिकायतों को सादे कागज पर लिखकर पेश कर सकते हैं।