फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय चाहिए, 12 को नेशनल लोक अदालत आइए

Sun, 29 Nov 2015 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में 12 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें फौजदारी के मामलों को छोड़कर अन्य सभी लंबित केसों का निपटारा राजीनामे के तहत  किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला एवं सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी परमिंदर सिंह ने बताया कि यह अदालत शहर के साथ सब डिवीजन डेराबस्सी और खरड़ की अदालतों में भी लगेंगी।

वहीं, सीजेएम पुनीत मोहन शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में केसों की सुनवाई के लिए कोर्ट फीस नहीं लगती है। यदि अदालत के माध्यम से केस का निपटारा होता है तो अदा की हुई कोर्ट फीस को वापस करना सुनिश्चित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि जिन मामलों की सुनवाई लोक अदालत में होती है, उनके खिलाफ दोबारा अपील नहीं की जा सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें