फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से कानूनी शिक्षा को लगेंगे पंख, रोजगार के और रास्ते खुलेंगेः प्रो. राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के रीजनल सेंटर लुधियाना व भारतीय शिक्षा मंडल पंजाब की ओर से ‘नई शिक्षा नीति में कानूनी शिक्षा’ विषय पर वेब संवाद का आयोजन हुआ। इस संवाद में बताया गया कि नई शिक्षा नीति में कानूनी शिक्षा पर काफी जोर दिया गया है। इसे सरल व लोगों की पहुंच के लिए आसान बनाया गया है। इसका शुुभारंभ पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिये हर क्षेत्र को लाभ होगा। कानूनी शिक्षा को पंख लगेंगे। रोजगार के रास्ते और खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही पीयू इस नीति के क्रियान्वयन पर काम कर रहा है। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य प्रोफेसर कमलजीत सिंह ने पूरी शिक्षा नीति की प्रशंसा की। साथ ही कानूनी शिक्षा का भी पक्ष रखा। वेब संवाद संयोजक कपिल प्रवर, भारतीय शिक्षा मंडल, लुधियाना ने भी विचार रखे। कानून के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिव कुमार डोगरा, क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक प्रोफेसर रवि इंदर सिंह, पंजाब विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रोफेसर देवेंद्र सिंह ने भी नई शिक्षा नीति पर अपनी खुशी जताई। कानूनी शिक्षा को नीति से होने वाले फायदों पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें