फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में कर्मियों का प्रदर्शन, सेक्टर 11 में नगर निगम के जन स्वास्थ्य डिविजन नंबर एक में जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित नगर निगम के जन स्वास्थ्य डिविजन नंबर एक में बुधवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले दा वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन नगर निगम ने किया।
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक अश्वनी कुमार ने कहा कि एमसी पब्लिक हेल्थ के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कर्मचारियों की छोटी-छोटी मांगें पूरी नहीं कर रहे हैं। कर्मचारी वर्ग परेशान है। उनके अड़ियल रवैये से कर्मचारियों की समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं।
पंद्रह दिनों को समय, नहीं तो होगा घेराव
अश्वनी कुमार ने कहा के 15 दिनों में कर्मचारियों के मसले हल नहीं हुए तो एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर एक निगम आफिस का घेराव करेंगे। यूनियन के प्रधान नरिंदर कुमार और महासचिव राजिंदर कुमार ने कहा कि विभाग में खाली पद भरे जाएं। कर्मचारियों की लंबित मांगे यूनिफ़ॉर्म, बरसाती, तेल साबुन, टार्च सेल दिया जाए। वर्कर्स को वेतन समय पर दिया जाए। रिटायरमेंट कर्मचारियों के पेंशन पेपर समय पर तैयार किए जाएं। आउटसोर्स वर्कर को डीसी रेट का बकाया दिया जाए, नौकरी से निकाले गए आउटसोर्स वर्कर्स को दोबारा नौकरी पर रखा जाए और आउटसोर्सिंग पर लगे सिक्योरिटी गार्ड को 3 महीने की रहती सैलरी दी जाए। धरने को ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन सुरमुख सिंह, नरिंदर शर्मा, रविंदर बिंदु, सुरिंदर कुमार, जगदीश सिंह, सरवन कुमार, लालजीत, रवि सिंह, जगमोहन सिंह और रवि कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें