फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जल्द लागू किया जाएगा राष्ट्रीय शिक्षा मिशन

Sat, 08 Feb 2014 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के बहुतकनीकी और इंजीनियरिंग संस्थानों में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा के राष्ट्रीय मिशन को शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा के राष्ट्रीय मिशन के व्यापक प्रचार-प्रसार और इसे सुचारु रूप से लागू करने के लिए हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ के साथ हाल ही में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने कहा कि उच्चतर शिक्षा में प्रौद्योगिकी सक्षम अध्ययन के बढ़ते महत्व और क्षमता को देखते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग (तकनीकी शिक्षा विभाग) द्वारा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा का राष्ट्रीय मिशन शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इस मिशन का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए इंटरनेट या इंट्रानेट पर हर समय ज्ञान मॉड्यूल्स उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान एक सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करते हुए कम लागत के प्रचार सॉल्यूशन तैयार करेगा। इससे हरियाणा के हर विद्यार्थी को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकेगी।

इसके अलावा, राज्य तकनीकी बोर्ड इस मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए नीति एवं नियम बनाएगा। इससे बहु-तकनीकी प्रणाली में प्रौद्योगिकी सक्षम अध्ययन मुख्य केंद्र बन सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें