फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र

Sat, 08 Feb 2014 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार पूरा बजट पेश करेगी। यह फैसला हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हुआ। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से कहा कि 21 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। इसमें पूरा बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक इसलिए बुलाई थी कि वोट ऑन अकाउंट पेश किया जाए या पूरा बजट। चर्चा के बाद पूरा बजट पेश करने का फैसला हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का बजट किसान, मजदूर और गरीब हितैषी होगा।

मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव करवाने की अटकलें खारिज करते हुए कहा कि वह पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं और फिर दोहरा रहे हैं कि हरियाणा विधानसभा अपना कार्यकाल पूरा करेगी और विधानसभा चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। आप पार्टी के बारे में वह पहले भी कह चुके हैं कि प्रदेश में उसका कोई असर नहीं होगा। आम आदमी तो कांग्रेस के साथ है, मगर आप पार्टी में खास लोग हैं।

मुलाना के अध्यक्ष बने रहने के संकेत
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर किसी महिला की नियुक्ति के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यक्ष तो कोई भी कांग्रेसी बन सकता है। वह (सीएम) भी बन सकते हैं और सबको पूरा हक है, मगर फूलचंद मुलाना इस समय अध्यक्ष हैं और वे बेहतर काम कर रहे हैं। आगे भी कोई कांग्रेसी ही अध्यक्ष बनेगा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष नियुक्त करने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास है।

बजट सत्र पांच मार्च तक चलने की उम्मीद
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू होगा और इसके पांच मार्च तक चलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्र की अवधि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी तय करेगी।

सत्र 21 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। अभिभाषण के बाद शोक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके बाद 22 को शनिवार, 23 को रविवार और महर्षि दयानंद के नाम 24 फरवरी को छुट्टी रहेगी।

अभिभाषण पर 25 फरवरी को चर्चा होगी। अगले दिन 26 फरवरी को चर्चा पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री जवाब देंगे। उस दिन दो सत्र संभावित हैं, 27 को शिवरात्रि की छुट्टी रहेगी। बजट 28 फरवरी को पेश हो सकता है।

अगले दो दिन एक मार्च और दो मार्च को शनिवार, रविवार की छुट्टी रहेगी। बजट पर चर्चा तीन मार्च को संभावित है। यह चर्चा चार को पूरी हो सकती है और वित्त मंत्री जवाब दे सकते हैं। विधायी कार्य पांच मार्च को हो सकते हैं और उसी दिन सत्र समाप्त हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें