फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राफ्ट मेले में इस बार देखने आएं कश्मीर से कन्याकुमारी तक, पूरा देश

Fri, 27 Oct 2017 09:16 AM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नेशनल क्राफ्ट मेला चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हर साल आयोजित होने वाले नेशनल क्राफ्ट मेले की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं इस बार यहां कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा देश देखने को मिलेगा और देखने के लिए आपको पार करना होगा ‘डीएनएच’ यानी दादर नगर हवेली की तर्ज पर तैयार किया गया गेट। चंडीगढ़ के दस आर्टिस्टों ने मिलकर अपनी अथक मेहनत से तैयार किया है। ऐसा भव्य गेट जिसे देखकर न सिर्फ आप उसकी खूबसूरती में खो जाएंगे बल्कि इसी गेट से गूंजने वाली शहनाई और बांसुरी के मधुर स्वर आपको रोमांचित कर देंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में दो नवंबर से आयोजित किए जाने वाले नेशनल क्राफ्ट मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अबकी बार इस मेले का थीम है दादर नगर हवेली। इस गेट को तैयार करवा रहे हैं चंडीगढ़ सेक्टर-45 के रहने वाले नरेश कुमार साथी। नरेश कुमार साथी ने बताया कि इस गेट को तैयार करने की शुरुआत 11 अक्तूबर से की गई थी। इसमें कुल 17 दिन में तैयार किया गया है। इस गेट के गुंबदों को तैयार करने के लिए थर्माकोल का इस्तेमाल किया गया है।

थर्माकोल को मोल्ड करने के बाद उसको गुंबद का शेप दिया गया है और उसके ऊपर कपड़ा चिपकाया गया है। गुंबदों के साथ इसमें एक पालकी भी शामिल है। इस पालकी को गेट के सेंटर में रखा जाएगा। जिसमें लोक कलाकार बैठेंगे। जो संगीत की मधुर तान छेड़ेंगे। नरेश कुमार साथी ने बताया कि इस पालकी को चौदह फुट ऊंचाई पर रखा जाएगा। इसको नीचे से पूरा सपोर्ट होगा। उन्होंने बताया कि गेट की चौड़ाई 44 फीट की होगी, गहराई छह फीट की और ऊंचाई 23 फीट की होगी। गेट को डेकोरेट करने के लिए गुजरात की कला का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


ढाई सौ कलाकार आएंगे क्राफ्ट मेले में
चंडीगढ़ के कलाग्राम में आयोजित किए जाने वाले इस मेले में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी का सिर्फ क्राफ्ट ही नहीं मिलेगा बल्कि इस मेले में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के आर्टिस्टों की परफारमेंस भी देखने को मिलेगी। इस मेले में यू ट्यूब के हीरो भी आएंगे और देश के नामी लोक कलाकार भी। इस मेले में एनजेडसीसी द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दो नवंबर से किया जाएगा। इस मेले के पहले दिन राजस्थान के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

तीन नवंबर को कव्वाली मुकाबला किया जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन चंचल भारती ग्रुप द्वारा किया जाएगा। चार नवंबर को वीरेंद्र बच्चन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके साथ ही पांच नवंबर को पंजाबी लोक गायकी के उभरते कलाकारों की प्रस्तुति होगी, इसके साथ ही कव्वाली नाइट भी होगी। छह नवंबर को द वैलेंट ब्रदर्स की प्रस्तुति होगी। सात नवंबर को हिंदी, पंजाबी, डोगरी में गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

इसमें जम्मू की कलाकार मोनिका परफारमेंस देंगी। 8 नवंबर को नीले खान सूफी गायन की प्रस्तुति देंगे। नौ नवंबर को लोक कलाकार लालचंद लाला और कमाल खान की प्रस्तुति होगी। दस नवंबर को जस्सी द्वारा लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। ग्यारह नवंबर को हरियाणवी लोक गायक गजेंद्र फोगाट प्रस्तुति देंगे। 12 नवंबर को अनमोल गगन द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
 
हरियाणा का जलेब खाकर मस्त होंगे आप
चंडीगढ़ के कलाग्राम में आयोजित किए जाने वाले इस क्राफ्ट मेले में आपको हरियाणा का खास जलेब का स्वाद मिलेगा। जलेब की खूबी है इसका आकार और इसका वजन। इसके साथ ही पंजाब, राजस्थान और सिटको के स्टाल में आपको बेहतरीन व्यंजन चखने को मिलेंगे। प्रशासन द्वारा खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए फूस का पांडाल तैयार किया गया है। जिसमें आप आराम से बैठकर खाने का स्वाद ले सकेंगे।
 
इस बार सुरक्षा के लिए बनेंगे मचान
चंडीगढ़ के क्राफ्ट मेले के दौरान कलाग्राम में आने जाने वालों पर रखने के लिए मचान तैयार किए जा रहे हैं। इसमें पुलिस के कर्मचारी तैनात होंगे। इसके साथ ही यहां सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी की जाएगी। जिससे चप्पे चप्पे पर निगाहें होंगी। इसके लिए कंट्रोल रूम तैयार होगा जिसमें लगे मानीटर पर लगातार चेकिंग होती रहेगी। इसके साथ ही मेले में आने वाले विजिटर्स की जांच पड़ताल करने के लिए बाहरी गेट पर ही इंतजाम किए जाएंगे। कलाग्राम में मेले के दौरान पार्किंग के लिए कलाग्राम के साथ ही इंतजाम किया जा रहा है। जिससे विजिटर्स अपनी कारों को पार्क कर सकें। चूंकि यहीं पर लाइट प्वाइंट भी है इसलिए ट्रैफिक पुलिस भी मेले के दौरान एकदम अलर्ट रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें