फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बिछड़े अपनों की यूं संजोए यादें, नेशनल कोविड मेमोरियल दे रहा मौका, जानें- पंजीकरण की प्रक्रिया

Fri, 29 Jan 2021 01:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नेशनल कोविड मेमोरियल में यूं दी जा रही है मृतकों को श्रद्धांजलि। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में एक ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किया गया है। नेशनल कोविड मेमोरियल नाम से बनाए गए इस प्लेटफार्म को 30 जनवरी को लांच किया जाएगा। इस ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए कोविड से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और परिचितों के पास उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर मिलेगा। परिजनों और परिचितों के पास इस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ब्लॉग लिखने के साथ ही उनसे जुड़ी तस्वीरों और अन्य स्मृतियों को भी साझा करने का मौका होगा।

विज्ञापन


पीजीआई के पूर्व निदेशक डॉ. वाईके चावला ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन के पीछे का मुख्य उद्देश्य कोरोना में अपनों से बिछड़ने वाले लोगों को वर्चुअल श्रद्धांजलि देने का अवसर प्रदान करना है। इसलिए कोविड केयर नेटवर्क ने उन अपनों की याद को संजोने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाने का निर्णय लिया, जिसके अंतर्गत एक साथ देशभर के लोगों को एक ही प्लेटफार्म पर आकर उन अपनों को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिले, जो कोरोना के कारण अब उनके साथ नहीं हैं। डॉ. चावला ने बताया कि कोविड केयर नेटवर्क ने कोरोना के दौरान कई जरूरतमंद लोगों की मदद भी की है। 

ऐसे करें पंजीकरण
www.nationalcovidmemorial.in वेबसाइट पर जाकर आपको अपना नाम, शहर का नाम और जन्मतिथि डालकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आप यहां कोविड में बिछड़े अपने किसी भी परिचित, रिश्तेदार या परिजन की यादों को फोटो या ब्लॉग के रूप में शामिल कर सकते हैं। वेबसाइट एडमिन द्वारा उन सारी जानकारियों की पुष्टि की जाएगी। उसके बाद उसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा nationalcovidmemorial@Gmail.com की वेबसाइट पर भी अपना संदेश और उन अपनों की फोटो भेजी जा सकती है।
विज्ञापन


30 जनवरी को कोरोना मृतकों को दी जाएगी वर्चुअल श्रद्धांजलि
संस्था के सदस्य व पीजीआई के पूर्व निदेशक डॉ. वाईके चावला ने बताया कि 30 जनवरी को इस ऑनलाइन प्लेटफार्म के उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें एक तय समय पर देशभर के उन लोगों को ऑनलाइन मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना से जान गंवाई है। डॉ. चावला ने बताया कि इस तरह की श्रद्धांजलि का आयोजन न्यूयार्क में भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें