नाइट पार्ट ऑफ डिजायर में थिएटर आर्टिस्ट इरा दुबे ने सबका मन मोह लिया। इस नाटक का आयोजन दुर्गा दास फाउंडेशन द्वारा किया गया।
इरा की सोलो परफॉरमेंस पर आधारित नाटक के माध्यम से इराकी महिलाओं की दशा को जीवंत किया गया। इस नाटक की कहानी बगदाद के एक ट्रिप के दौरान वर्ष 1993 में ली गई। जिसमें प्रथम और द्वितीय गल्फ वार की महिलाओं की परिस्थितियों को केंद्रित किया गया, नाटक में उनकी दशा को दर्शाया गया।
नाटक के माध्यम से बताया गया कि युद्ध के कई रूप होते हैं। क्रोध, दिल टूटना, दर्द और परेशानी। इन सभी रूपों का एक ही भाव है। यही कहानी है औरत की। जिसके रूप अनेक हैं पर उसके भाव एक ही हैं।
चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में मंचित नाटक नाइन पार्ट्स आफ डिजायर में इराक की कहानी दिखाई गई। यह कहानी हीदर रैफो की लिखी और परफॉर्म की हुई थी।
यह बगदाद के एक म्यूजियम की ट्रिप से प्रभावित थी। नाटक में गल्फ वार के दौरान प्रभावित नौ इराकी महिलाओं की दशा को दिखाया गया। इस नाटक में इरा दुबे ने परफार्म किया।