फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narendra Modi swearing-in: पंजाब की बहू फिर बनी मोदी टीम का हिस्सा, हरमंदिर साहिब में टेका मत्था

Thu, 30 May 2019 06:53 PM IST
खुशबू गोयल भारत भूषण, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मोदी कैबिनेट में दूसरी बार शामिल होने की सूचना मिलने पर हरसिमरत कौर बादल श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस दौरान हरसिमरत ने कहा कि दूसरी बार मंत्री पद मिलने पर गुरु साहिबान का कोटि-कोटि शुकराना है। हवाई अड्डे के बाहर मीडिया से बातचीत में हरसिमरत ने कहा कि गुरु साहिबान की रहमत है कि इस निमाणे को रहमतों से नवाजा गया है। 

विज्ञापन


गुरु साहिबान के चरणों में अरदास विनती करती हूं कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी जाए उसे अच्छी तरह निभाने का बल मिले। पिछले पांच साल में उन मुद्दों की लड़ाई लड़ी गई, जिसका संबंध सिख भावनाओं के साथ था।

दिल्ली दंगों के आरोपियों को 34 वर्ष तक सजा नहीं मिली थी। मोदी सरकार ने एसआईटी का गठन कर सज्जन कुमार जैसे आरोपियों को सजा दिलवाई। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के धार्मिक समारोह शुरू होने से पहले करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो जाए। 
विज्ञापन


हरसिमरत बठिंडा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर सांसद बनी हैं। वे 15वीं और 16वीं लोकसभा में भी सांसद रहीं। हरसिमरत कौर को दूसरी बार मोदी सरकार में मंत्री पद मिला है। उन्हें इस बार उपभोक्ता मंत्रालय दिया गया है। इससे पहले मोदी सरकार में उन्हें खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पद दिया गया था। 2019 में हरसिमरत कौर ने कांग्रेस प्रत्याशी राजा वड़िंग को करारी मात दी है।

विज्ञापन

हरसिमरत बादल के निवास में मना जश्न

बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर बादल को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से उनके पैतृक गांव बादल में जश्न का माहौल बना रहा। शिअद कार्यकर्ता और समर्थक बादल निवास पर पहुंचने लगे हैं। बादल निवास में सुबह से ही समर्थकों की भीड़ उमड़ने लगी। 

खुशी में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर झूमकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी नेता व कार्यकर्ता घर पर ही मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिल उन्हें शुभकामनाएं भेंट कर रहे हैं। बादल ने भी इस जीत पर समर्थकों का आभार जताया। 

यूथ अकाली दल के लंबी अध्यक्ष रणजोध सिंह लंबी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर सभी का मुंह मीठा कराया। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल कहीं बाहर थे। मगर वे भी इस बीच गांव बादल स्थित निवास पर कुछ देर होकर नई दिल्ली रवाना हुए।

बता दें कि पंजाब की 13 सीटों में से केवल बठिंडा और फिरोजपुर सीट पर ही अकाली दल ने जीत दर्ज की। इस मौके अवतार सिंह वनवाला, मनजीत सिंह लालबाई, जगमीत सिंह नीटू तप्पाखेड़ा, मनप्रीत सिंह, हैरी, सुक्खी हाकूवाला, कुलदीप सिंह माहूआणा, मन्नू बराड़, हरतेज सिंह और जगजीत बीदोवाली मौजूद थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें