पठानकोट और होशियापुर के बाद लुधियाना में रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र की यूपीए सरकार को आड़े हाथ लिया। अपने 20 मिनट के भाषण में मोदी ने कहा, कांग्रेस ने विकास नहीं धोखा किया है।
विज्ञापन
यूपीए की सरकार ने 10 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन अब तक केवल डेढ़ करोड़ लोगों को ही रोजगार मिल पाया है। एनडीए की सरकार बनने पर इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
मोदी ने बताया कि 2014 के चुनाव तय करेंगे कि 21वीं सदी का भारत कैसा होगा। मोदी का भाषण सुनने के लिए करीब 20 हजार लोग पहुंचे थे। लुधियाना के बाद नरेंद्र मोदी बठिंडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
होशियारपुर में मनमोहन पर उठाए सवाल
पठानकोट के बाद होशियारपुर पहुंचें नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'मनमोहन सिंह ने होशियारपुर से अपना कैरियर शुरू किया था, लेकिन दस साल सत्ता में रहने के बावजूद यहां पलटकर भी नहीं देखा। मैंने पंजाब का नमक खाया है हक अदा करुंगा'
पंजाब का मुझ पर हक है इसलिए 16 मई के बाद जितना फायदा उठाना चाहते थे उसकी तैयारी अभी से कर लो। एनडीए की सरकार बनने पर एफसीआई को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा, एक खरीद, भंडारण और वितरण। मोदी पर आप लोगों का उतना ही हक है जितना बादल और वाजपेयी पर था।
पठानकोट रैली में मोदी ने खेला किसान कार्ड
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पंजाब दौरे की शुरुआत में पठानकोट में किसान कार्ड खेल दिया। दोपहर को रैली में संबोधन के दौरान उन्होंने किसानों से एनडीए की सरकार बनने पर सिंचाई योजना लागू करने का वादा किया।
नरेंद्र मोदी ने पंजाब में सीमा पार से आ रही नशे की खेप और पंजाब के युवाओं की बर्बादी पर चिंता जताई। साथ ही नशे की तस्करी रोकने के लिए सीमा पर सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने पर जोर दिया। आधे घंटे के अपने भाषण में उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी पर जमकर प्रहार
किया। रैली में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल
शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी शाम जाजू और गुरदासपुर लोकसभा हलके से भाजपा के
उम्मीदवार विनोद खन्ना भी मौजूद थे।
उम्मीदवारों की सारी उम्मीदें मोदी की रैलियों पर
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पंजाब में होंगे। वह पंजाब के विभिन्न लोकसभा हलकों में ताबड़तोड़ पांच भारत विजय रैलियां करके चुनावी माहौल को गर्माएंगे।
अकाली दल और भाजपा के उम्मीदवारों की सारी उम्मीदें मोदी की रैलियों पर लगी हैं। सभी को लग रहा है कि मोदी की लहर उनकी चुनावी नैया पार लगा देगी।
अहम रैलियां बठिंडा और अमृतसर में
मोदी की सबसे अहम रैलियां बठिंडा और अमृतसर में होंगी। बठिंडा में अकाली दल की हरसिमरत कौर का मुकाबला कांग्रेस-पीपीपी उम्मीदवार मनप्रीत बादल से है। कड़े मुकाबले में मोदी की रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस रैली में मालवा केचारों उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया, परमजीत कौर गुलशन व सुखदेव सिंह ढींढसा भी मौजूद रहेंगे ताकि मोदी फैक्टर का फायदा इनके हलकों में भी उठाया जा सके।
जेटली के लिए प्रतिष्ठा का सवाल
वहीं, अमृतसर की जंग भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और अरुण जेटली के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। जेटली के सामने कांग्रेस दिग्गज कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं।
भाजपा को उम्मीद है कि मोदी की रैली अमृतसर के शहरी हलकों में गेम चेंजर का काम करेगी। इसके अलावा मोदी लुधियाना में अकाली उम्मीदवार मनप्रीत अयाली के हक में रैली करेंगे। यहां दो महीने में उनकी दूसरी रैली होगी। वह पठानकोट में विनोद खन्ना और होशियारपुर में विजय सांपला केपक्ष में भी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।