फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को जगरांव में गरजेंगे मोदी, तैयारियां जोरों पर

Wed, 05 Feb 2014 12:41 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 23 फरवरी को जगरांव में होनेवाली फतेह रैली को लेकर पंजाब पुलिस सुरक्षा के नजरिए से कोई खामी नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन


गत वर्ष पटना में हुई भाजपा की रैली में हुए बम धमाकों सहित कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आतंकी हमले की आशंका से जुड़ी हाल में आई रिपोर्टों के मद्देनजर पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बदसलूकी करने की गत रविवार को हुई कोशिश ने पुलिस को और चौकन्ना कर दिया है।

उच्चाधिकारियों द्वारा जिला स्तरीय अफसरों को रैली के सुरक्षा इंतजामों को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, पुलिस के पास अभी तक रैली की तिथि को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है, लेकिन इससे संबंधित सियासी बयानबाजी को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुस्तैद हो गई है।
विज्ञापन


पटना जैसी घटना जगरांव में न घटने पाए, इसे लेकर असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कहीं, कोई आतंकी संगठन गड़बड़ी करने की फिराक में तो नहीं, इस पर भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। खुफिया तंत्र अलग से सक्रिय हो गया है।

गौरतलब है कि मोदी की पटना रैली में उनके संबोधन से कुछ घंटे पहले जनसभा स्थल पर और बाहर धमाके हुए थे। उस वक्त गांधी मैदान में लाखों लोग उपस्थित थे। मोदी की जगरांव रैली में भी भीड़ जुटाने के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन पूरी ताकत झोेंक रहा है। इसमें प्रदेशभर से दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस रैली में पहुंचने वाले लोगों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखकर भी पुलिस सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने में जुट चुकी है।

उम्मीदवार बनने के बाद मोदी की पंजाब में दूसरी रैली
मोदी को एनडीए द्वारा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पंजाब में उनकी यह दूसरी रैली होगी। इससे पहले राष्ट्रीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 जून 2013 को माधोपुर (पठानकोट) में भी उन्होंने रैली को संबोधित किया था।

रैली को लेकर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। माधोपुर रैली के वक्त भी पुलिस ने सुचारू प्रबंध किए थे और अब भी कोई कमी नहीं होगी। इस संबंध में पटना रैली के बम धमाकों की घटना को भी ध्यान में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

-दिनकर गुप्ता, एडीजीपी सिक्योरिटी, लॉ एंड ऑर्डर, पंजाब।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें