फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हें मिला मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता

Sat, 24 May 2014 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पद के शपथ समारोह के लिए नरेंद्र मोदी ने इनेलो नेता अभय चौटाला और इनेलो के चारों सांसदों को न्योता भेजा है।
विज्ञापन


इनेलो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अभय सिंह चौटाला, लोकसभा सदस्य दुष्यंत चौटाला, चरणजीत सिंह रोड़ी और राज्यसभा सदस्य रणबीर प्रजापति, रामकुमार कश्यप शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इनेलो ने कहा कि नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोहों में इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला भाग लेते रहे हैं।

2001 में जब नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उस समय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला मोदी के विशेष आग्रह पर गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


दूसरी बार 2002 में हुए शपथ ग्रहण के समय भी इनेलो प्रमुख गुजरात गए थे। उस समय इनेलो एनडीए का हिस्सा थी।

नरेंद्र मोदी के विशेष आग्रह पर इनेलो प्रमुख 2007 व 2012 में मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हालांकि उस समय इनेलो एनडीए का हिस्सा नहीं थी।

मोदी के अब तक के सभी शपथ ग्रहण समारोहों में इनेलो नेताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें