बाबा रहमत शाह कादरी जी का सालाना मुकद्दस मेले का आयोजन कल होगा। इसमें ज्योति नूरा और सुल्ताना नूरा कव्वाली पेश करेंगी।
यह आयोजन सेक्टर-38 वेस्ट में होगा। सेवादार गुलाम मुन्ना शाह कादरी ने बताया कि इस दौरान धनास वाले प्रेम कव्वाल, मलेरकोटला वाले शौकत अली मतोई कव्वाल एंड पार्टी और मलेरकोटला के ही करामत कव्वाल एंड पार्टी कव्वाली पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे से अटूट लंगर भी आयोजित होगा।