फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, नारायण साईं के खिलाफ मुख्य गवाह का हेल्थ अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायण साईं के खिलाफ दुराचार के आरोपों के प्रमुख गवाह महेंद्र चावला को 36 घंटे बाद भी पूरी तरह से होश नहीं आया और वह आईसीयू में ही भर्ती है। हालांकि डॉक्टरों ने उसको खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन


वहीं जिला पुलिस ने दोनों हमलावरों की तलाश में चार टीमों का गठन कर कई जगह दबिश दी है। पुलिस को फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। गुजरात पुलिस के भी देर शाम तक घायल महेंद्र चावला के बयान दर्ज करने आने को लेकर कयास लगते रहे। एसपी पानीपत ने आरोपियों को जल्द ही तलाश करने का दावा किया है।

पुलिस करती रही बयान लेने के प्रयास
कथावाचक आसाराम बापू और उसके पुत्र नारायण साईं के खिलाफ दर्ज दुराचार के मुकदमों के प्रमुख गवाह सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला पर बुधवार को जानलेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन


महेंद्र चावला को दो गोली लगने के बाद पानीपत के प्रेम अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना सदर पुलिस बृहस्पतिवार को घायल महेंद्र चावला के बयान लेने का बार-बार प्रयास करती रही, लेकिन डाक्टरों की हिदायत अनुसार बयान नहीं दर्ज कर सकी। प्रेम अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज मुतनेजा ने बताया कि महेंद्र चावला गोली व छर्रें लगने से गंभीर है और वह खतरे से बाहर है। वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। वे उसको लगातार उचित इलाज दे रहे हैं।
विज्ञापन

मारे छापे, कुछ नहीं लगा हाथ

वहीं एसपी की ओर से गठित थाना सदर, सीआईए-वन, सीआईए-टू और साइबर क्राइम की टीमों ने आरोपियों की तलाश जगह-जगह छापेमारी और लोकेशन जानने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।

महेंद्र चावला के भाई देवेंद्र चावला का कहना है कि आसाराम बापू व नरायाण साईं के मामले में गवाह बने महेंद्र चावला को कई बार पहले भी गवाही देने पर धमकियां मिलती रही हैं। उन्होंने महेंद्र चावला को दूर रहने की सलाह भी दी, लेकिन महेंद्र चावला गवाही देने पर अडिग रहा।

वर्जन
पुलिस की चार टीमों को गठन किया है और महेंद्र चावला पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है। जिला पुलिस साथ लगते प्रदेशों की पुलिस के साथ भी संपर्क में है। अस्पताल में उपचाराधीन महेंद्र चावला की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही काबू कर लेगी।
राहुल शर्मा, एसपी पानीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें