दिल्ली के एक अखबार में जारी की गई विदेशों में काला धन रखने वालों की सूची में नाम आने पर विधायक परनीत कौर भड़क गई हैं।
मामले में परनीत कौर ने सोमवार को अपना बचाव करते हुए कहा है कि उनका कभी भी किसी विदेशी बैंक में खाता नहीं रहा है। वह पहले भी इस बारे में मीडिया की ओर से सफाई मांगने पर विदेशी खाते होने की बात से इनकार कर चुकी हैं।
फिर पता नहीं क्यों बार-बार उनसे पूछा जाता है। परनीत कौर ने कहा कि यह सब उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश है। उनका कभी भी विदेशी खाता नहीं रहा है। उन पर पहले भी कई बार इस तरह के आरोप लगाए जाते रहे हैं, जिस बारे में वह सफाई दे चुकी हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। फिर उनसे यह सब बार-बार क्यों पूछा जा रहा है।