फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलवाने से जुड़ी खबर पढ़ें पेंशनर्स

Sun, 01 Mar 2015 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर पेंशनधारक का नाम पेंशन सूची और बैंक खाता में अलग नाम से खुला है तो पेंशनधारक नाम चेंज कराने के लिए बैंक से संपर्क कर सकता है। बैंक में पेंशनधारक तीन अक्षरों तक अपना नाम चेंज करा सकता है। जैसे अगर बैंक में छन्नो नाम और पेंशन सूची में धन्नो है तो आप बैंक में ठीक करा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए आपको विभाग के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। लेकिन इसके लिए आपको बैंक अनुसार जरूरी दस्तावेज जमा कराने अनिवार्य हैं। वहीं, अगर जिस पेंशन धारक का नाम जैसे बैंक में सतबीर है और पेंशन सूची में सत्यवीर है तो नाम चेंज कराने के लिए आपको को अपने जरूरी दस्तावेज संबंधित विभाग में जमा कराकर ही नाम ठीक करा सकते हैं।

सरकार की ओर से पेंशनधारकों की सुविधा और पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन पेंशन योजना शुरू करने जा रही है। इसके चलते संबंधित विभाग मार्च माह की पेंशन सीधे पेंशनधारकों के खाते में पहुंचाने के लिए जुटा है। वहीं पेंशन धारकों में मार्च माह की पेंशन के लिए असमंजस की स्थिति पैदा है कि कैसे उनके खाते में पेंशन आएगी या फिर कैसे उन्हें पेंशन प्राप्त होगी।
विज्ञापन


बैंक से मना, विभाग में ठीक होगा
मनाना निवासी कुलबीर राठी ने बताया कि उनके माता पिता का नाम पेंशन सूची में कुछ और है और बैंक खाता किसी दूसरे नाम से खुला है। इस कारण बैंक में नाम ठीक कराने गया तो बैंक कर्मचारियों ने संबंधित विभाग में ही नाम ठीक होने की बात कहकर मना कर दिया। इसके बाद जब संबंधित विभाग में नाम ठीक कराने पहुंचा। जहां कर्मचारियों ने बैंक में ही नाम ठीक होने के बात कहकर भेज दिया। ऐसे में पेंशनधारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पेंशनधारकों की बढ़ी चिंता
मार्च माह की पेंशन ऑनलाइन किए जाने के कारण पेंशन धारकों के माथे पर चिंता की लकीर पड़ गई है। पेंशनधारक सोच रहे है कि मार्च माह में पेंशन मिलेगी तो कैसे? जिस पेंशनधारक का बैंक खाता किसी ओर नाम से और पेंशन सूची में नाम कुछ और है, ज्यादा परेशानी उनके लिए पैदा हो गई है। उन्हें नाम ठीक कराने के लिए दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है।  

अगर पेंशनधारक का नाम बैंक खाता और पेंशन सूची में बिल्कुल ही चेंज जैसे बैंक में सत्यवीर और पेंशन सूची में सतबीर है तो इस नाम चेंज के लिए पेंशनधारक को अपने दस्तावेज विभाग में जमा कराने होंगे। बैंक तीन अक्षरों तक नाम चेंज कर सकता है।
विज्ञापन

अश्वनी मदान, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पानीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें