फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नागेंद्र नारायण एफएसएआई के प्रेसिडेंट, संजीव बने सेक्रेटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएसएआई) के चंडीगढ़ चैप्टर की ओर से सेक्टर-31 सीआईआई में इंडिया फायर एंड सिक्योरिटी यात्रा 2026 और चैप्टर ऑफिस बियरर्स के इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन किया गया। आर्किटेक्ट नागेंद्र नारायण ने एफएसएआई के प्रेसिडेंट पद की शपथ ली। इंजीनियर मनी खन्ना ने प्रेसिडेंट-इलेक्ट और संजीव भारद्वाज ने चैप्टर सेक्रेटरी के रूप में कार्यभार संभाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिस्टम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीडब्ल्यूसी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इनमें आर्किटेक्ट अमित शर्मा, सीमा शर्मा, आर्किटेक्ट किरण गांधी, आर्किटेक्ट रजनीश वाधवा, इंजीनियर राजन मित्तल, इंजीनियर बसंत यादव, अतुल कुमार अरोड़ा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में फायर एवं सिक्योरिटी क्षेत्र से जुड़े लगभग 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें उद्योग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, कंसल्टेंट्स, सरकारी अधिकारी, सेफ्टी एक्सपर्ट्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स शामिल रहे। इस कार्यक्रम में मार्कफेड के जीएम जसजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा अंकुर गुप्ता, ललित दत्त, कुमार वैभव, आर्किटेक्ट प्रीतपाल अहलूवालिया, आर्किटेक्ट मनमोहन खन्ना, आर्किटेक्ट स्वाति बहल, डॉ. बलकार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें