चंडीगढ़। सुखना लेक पर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। आखिरी दिन कई रोचक मुकाबले खेले गए। इसमें हिस्सा लेते हुए टीमों के खिलाड़ियों ने पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। महिला वर्ग के 500 मीटर कॉक्सलेस पेयर इंवेट में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की जैसमीन कौर व जश्नप्रीत कौर की जोड़ी ने 1:42:96 सेकंड में पूरा करके पहला स्थान,चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली की संजू कुमार व अनुष्का की जोड़ी ने 1:49:12 सेकंड में पूरा करके दूसरा व यूनिवर्सिटी ऑफ केरला ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के कॉक्सलेस फोर इंवेट में यूनिवर्सिटी ऑफ केरला ने 1:37:59 सेकंड में पूरा करके स्वर्ण पदक,पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने 1:42.62 सेकंड में पूरा कर दूसरा तथा रविंन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के कॉक्सलेस सिंगल इंवेट में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की दीक्षा ने 1:58.42 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक,पंजाब यूनिवर्सिटी की नेहा ने 2:03.30 सेकंड में पूरा कर दूसरा तथा वीटी यूनिवर्सिटी की कोमल एसएम ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों के कॉक्सलेस फोर इंवेट में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने 1:25.32 सेकंड में पूरा करके स्वर्ण पदक,पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने 1:25.77 सेकंड में पूरा कर दूसरा तथा यूनिवर्सिटी ऑफ केरला ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार दिवसीय चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्याें की यूनिवर्सिटी की टीमों ने शिकरत की।