फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! एक खबर ने निगम को दिला दिया पैसा

Sun, 17 Nov 2013 05:55 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चल रहे नगर निगम के विकास कार्यों पर मंडरा रहा बजट संकट जल्द हट जाएगा। प्रशासन के सलाहकार ने अधिकारियों को जल्द से जल्द रुकी हुई ग्रांट जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने प्रशासन ने रोकी नगर निगम की ग्रांट, एफडी तुड़वाने की तैयारी शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

सूत्रों का कहना है कि प्रशासक शिवराज पाटिल ने भी अधिकारियों से ग्रांट रोकने का कारण पूछते हुए इसे जल्द से जल्द जारी करने का आदेश दिया है।

शुक्रवार को नगर निगम और प्रशासन के बीच कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई है। इसमें रुकी हुई ग्रांट के मामले पर चर्चा हुई। सलाहकार केके शर्मा ने मेयर को आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द रुकी हुई ग्रांट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


अभी तक नॉन प्लान में नगर निगम को प्रशासन की ओर से पहली किस्त (36 करोड़) ही मिला है जबकि अभी तक तीन किस्तें आ जानी चाहिए थी। मेयर सुभाष चावला के अनुसार सलाहकार ने जल्द से जल्द नगर निगम की रोकी हुई ग्रांट जारी करने का आश्वासन दे दिया है।

ठेकेदारों को भी मिल चुका है आश्वासन
काम कर रहे ठेकेदारों को भी नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने आश्वासन दे दिया है कि काम जारी रखा जाए। उन्हें जल्द ही उनके पेंडिंग बिल का भुगतान कर दिया जाएगा। प्रशासन ने काम और खर्चों का ब्योरा न देने पर नगर निगम की ग्रांट रोक ली थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें