फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, अब सड़कों पर नहीं दिखेंगे गड्ढे

Tue, 31 Dec 2013 03:01 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में सड़कों पर पड़े गड्ढों के चलते लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। नगर निगम ने काफी समय बाद मुख्य सड़क की सुध ले ली है।
विज्ञापन


सड़क पर पड़े गड्ढों को पैचवर्क से सुधारने की दिशा में कार्रवाई शुरू की गई। साथ ही सड़क की खराब पड़ी लाइटों को भी ठीक किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, फेज-3-5 की लाइटों से मदनपुरा चौक की तरफ जा रही सड़क काफी समय से खस्ता हाल में थी। सड़क के किनारों और सेंटर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए थे।

इनसे सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय दो पहियां वाहन चालकों को उठानी पड़ती थी। लेकिन, इसके बावजूद नगर निगम सड़क की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा था।

परंतु जैसे ही कुछ समय पहले मौसम खराब हुआ और लोगों की शिकायतें नगर निगम तक पहुंची। उसके बाद अधिकारियों को सड़क की तरफ सोचने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सोमवार को सड़क पर पैचवर्क की कार्रवाई शुरू हुई। काम की निगरानी खुद विभाग के अधिकारी कर रहे थे। इस मौके अधिकारियों ने बताया कि सारी सड़कों की रिपेयर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सड़कों को सुधारने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। उसी के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है।

फेज-5 की अंदरूनी सड़के खराब
फेज-5 की अंदरूनी सड़कों की हालत काफी खराब है। लंबे समय सड़कों की री-कारपेटिंग नहीं हुई। कई बार इस मुद्दे को इलाके की रेजिडेंशियल संस्थाएं अधिकारियों के सामने उठा चुकी हैं।

लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसी ही स्थिति फेज-3बी2 में भी कुछ जगह पर बन रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें