फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में निगम के नंबर पर पहुंचीं 276 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की ओर से 15 अगस्त को जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर पर 17 अगस्त को एक ही दिन में लोगों ने 276 शिकायतें दर्ज करा दीं। हालांकि शनिवार को निगम के अधिकारियों ने कुछ हद तक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि रविवार की छुट्टी होने के कारण ज्यादातर समस्याएं सोमवार को ही हल हो सकेंगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने स्वच्छता अभियान को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं को जल्द हल करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 7380033322 जारी किया है। लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो पहले दिन शुक्रवार को 40 शिकायतें व्हाट्सएप पर भेज दीं, लेकिन निगम की असली परीक्षा शनिवार को रही। दूसरे दिन लोगों ने 276 शिकायतें व्हाट्सएप के जरिए निगम को भेजीं। अचानक इतनी समस्याओं को देख अधिकारियों के सामने भी संकट खड़ा हो गया। शनिवार होने के कारण कुछ ही समस्याओं का निराकरण हो सका। हालांकि अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि सोमवार को सभी समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा। हालांकि ज्यादातर समस्याएं सड़क किनारे पड़े मलबा और घास काटने को लेकर थीं। लोगों का कहना था कि कर्मचारी कचरे का ढेर लगा जा रहे हैं, लेकिन उन्हें उठा नहीं रहे।
केवल व्हाट्सएप करें, कॉल नहीं
अधिकारियों ने बताया कि कई लोग इस नंबर पर कॉल कर रहे थे जबकि यह नंबर केवल व्हाट्सएप मैसेज के लिए है। इस नंबर पर कॉल नहीं लगेगा। कॉल के पहले से जो नंबर चल रहे हैं वहीं शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस व्हाट्सएप के लिए भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएंगे ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिले और उनकी समस्याएं जल्द हल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें